|
|
|
राजभाषा
स्वर्णरेखा पत्रिका
राजभाषा नीति एवं प्रशिक्षण
| इस मंडल पर एक राजभाषा अनुभाग कार्यरत है जिसमें एक वरिष्ठ राजभाषा अधिकारी और 5 कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। 1. राजभाषा कार्यान्वयन समिति - इस मंडल में राजभाषा की प्रगति की समीक्षा के लिये मंडल राजभाषा कार्यान्वयन समिति सहीत कुल 09 समितियों का गठन किया गया है जो क्रमश: निम्नप्रकार है :-
i. मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय चक्रधरपुर ii. राजभाषा कार्यान्वयन समिति डान्गोआपोसी iii. स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति विमलगढ़ iv. राजभाषा कार्यान्वयन समिति झारसुगुडा v. राजभाषा कार्यान्वयन समिति बंडामुंडा vi. राजभाषा कार्यान्वयन समिति आदित्यपुर vii. स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति राउरकेला viii. राजभाषा कार्यान्वयन समिति विद्युत् लोको शेड टाटानगर ix. स्टेशन राजभाषा कार्यान्वयन समिति टाटानगर
2. हिन्दी पुस्तकालय - कर्मचारियों / अधिकारियों के राजभाषा हिन्दी के प्रति रुचि जागृत करने के लिये मंडल कार्यालय सहित निम्नलिखित स्टेशनेां /शेडों में हिन्दी पुस्तकालय की स्थापना की गयी है :- i. आचार्य रामचंद्र शुक्ल हिंदी पुस्तकालय रेलवे संस्थान चक्रधरपुर ii. राहुल सांकृत्यायन हिंदी पुस्तकालय मंडल कार्यालय चक्रधरपुर iii. भगवती चरण वर्मा अधिकारी क्लब चक्रधरपुर iv. मुंशी प्रेमचंद हिन्दी पुस्तकालय रेलवे संस्थान सीनी v. अमृत लाल नागर हिन्दी पुस्तकालय आदित्यपुर vi. रामधारी सिंह दिनकर हिन्दी पुस्तकालय विद्युत् लोको प्रशिक्षण केद्र टाटानगर vii. धर्मवीर भारती हिन्दी पुस्तकालय टी आर एस – 1 टाटानगर viii. बाबा नागार्जुन हिन्दी पुस्तकालय कर्षण मरम्मत कारखाना टाटानगर ix. फणीश्वर नाथ रेणु हिन्दी पुस्तकालय डान्गोआपोसी x. आचार्य चतुरसेन हिंदी पुस्तकालय बंडामुंडा xi. आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी हिंदी पुस्तकालय चाईबासा xii. डॉ. रांगेय राघव हिंदी पुस्तकालय झारसुगुडा xiii. हिंदी पुस्तकालय राउरकेला xiv. jfuax :e चक्रधरपुर
3. फाटक संचालन नियम :- इस मंडल में फाटक संचालन नियमों की कुल संख्या 122 है जिनका हिन्दी अनुबाद कर दिया गया है।
4. स्टेशन संचालन नियम :- इस मंडल में कुल 90 स्टेशन संचालन नियम हैं सभी का अनुबाद कर कम्प्युटरीकृत कर दिया गया है ।
5. प्रशिक्षण - इस मंडल का कुछ हिस्सा का क्षेत्र में है और कुछ हिस्सा ग क्षेत्र में है। इस मंडल के कुल 95% कर्मचारियों को प्रशिक्षित कर दिया गया है।
6. पत्रिका:- इस मंडल में हिन्दी पत्रिका स्वर्णरेखा का प्रकाशन किया जाता है। | |
राजभाषा नीति एवं प्रशिक्षण
Source : South Eastern Railway CMS Team Last Reviewed : 27-09-2023
|
|
|