Screen Reader Access Skip to Main Content Font Size   Increase Font size Normal Font Decrease Font size
Indian Railway main logo
खोज :
Find us on Facebook   Find us on Twitter Find us on Youtube View Content in English
National Emblem of India

Home

Citizen Charter

मंडल

विभाग

निविदाएँ

समाचार एवं अद्यतन

हमसे संपर्क करें



 
Bookmark Mail this page Print this page
QUICK LINKS
खड़गपुर कारखाना


कारखाना के बारे में

खड़गपुर कारखाना बंगाल नागपुर रेलवे के एक छोटे से मरम्मत कारखाना के रूप में 1898 में स्थापित किया गया था । खड़गपुर कारखाना आज विकसित होकर भारतीय रेलवे की सबसे बड़ी रखरखाव कारखाने के रुप में उभरा है । यह भारतीय रेल का एक अनूठा कारखाना है जिसमें सभी प्रकार के बड़े गेज वाले रोलिंग स्टाॅक यथा कोच, ईएमयू, एम ई एम यू, डी ई एम यू, सेल्फ प्रोपेल्ड दुर्घटना राहत ट्रेन, सेल्फ प्रोपेल्ड दुर्घटना राहत चिकित्सा उपकरण वान, टॉवर कारें, डीजल इंजनों, विद्युत इंजन, डीजल क्रेन और वैगन इत्यादि की संपूर्ण मरम्मत की जाती है। वर्तमान क्षमता के अनुसार, खड़गपुर कारखाना भारतीय रेलवे की सभी कार्यशालाओं में वैगन में दूसरे, कोचों में 5वें, डीजल इंजनों में तीसरे, इलेक्ट्रिक इंजनों में चौथे, ईएमयू में चौथे और टावर कारों में दूसरे स्थान पर है।

        

कारखाना रोलिंग स्टॉक उपकरणों और पुर्जों की एक बड़ी संख्या में  निर्माण भी करती है। इसके अलावा डीजल आवधिक मरम्मत कर्मशाला में ट्रैक्सन मशीनों की री-वाइंडिंग के साथ-साथ काॅयल निर्माण कार्य की सुविधाएं हैं।  इस कारखाना से जुड़ी पर्यवेक्षक प्रशिक्षण केन्द्र में लोकोमोटिव चालकों के प्रशिक्षण के लिए एक सिम्युलेटर की व्यवस्था है। 

स्टीम लोकोमोटिव के पीओएच और इसके घटकों के निर्माण के साथ शुरुआत करते हुए, खड़गपुर कारखाना ने भारतीय रेलवे पर विभिन्न प्रकार के रोलिंग स्टॉक के विभिन्न डिजाइनों के विकास के साथ तालमेल रखा है। अपने अतीत की उपलब्धियों और गौरवशाली विरासत की ताकत के आधार पर, कारखाना  नई सहस्राब्दी की आर्थिक और तकनीकी चुनौतियों का सामना करने के लिए खुद तैयार किया है ।

इकाइयाँ

मुख्य कारखाना

एसी/नॉन-एसी कोच का पीओएच, ईएमयू/मेमू, डेमू, डीजल लोको, इलेक्ट्रिक लोको, टावर कार, एसपी-एआरटी, एसपी-एआरएमई, रोलिंग स्टॉक घटकों का निर्माण।

डेमू/हल्दिया

डेमू रेक की फर्निशिंग

वैगन शॉप

वैगन का पीओएच.


कारखाना - एक नज़र में

 01-09-2023 को रोल पर कर्मचारी

राजपत्रित : 41
अराजपत्रित: 6766

कारखाना का क्षेत्र

150.73 एकड़
मुख्य 
कारखाना: 101.93  वैगन शॉप: 48.80

शॉप की संख्या

55

ढंका हुआ हिस्सा

0.32 Sq.KM

गैन्ट्री के साथ क्रेनेज लाइन

4.10 KM

ट्रैवर्स लाइन्स

2.6 KM

ट्रैक की लंबाई

87.5 KM 
मुख्य कारखाना: 54.53
वैगन शॉप: 19.25
मेन और वैगन शॉप के बीच यार्ड लाइन: 13.72

सड़क की लंबाई

24.20 KM
मुख्य कारखाना: 14.367
वैगन शॉप: 6.553
अन्य (एसटीसी और छात्रावास): 3.28

सीमा दीवार की लंबाई

12.96 KM
मुख्य कारखाना: 4.45
वैगन शॉप: 3.60
अन्य (एसटीसी और छात्रावास): 4.91

मशीन और संयंत्र स्थापित

1154

4.71 MKWH एमकेडब्ल्यूएच प्रति वर्ष

पानी की खपत

4.25 लाख जीपीडी

अतिरिक्त शक्ति

1750 केवीए x 3 डीजी सेट

स्टाफ क्वार्टर

4186

पत्राचार का पता

मुख्य कार्यप्रबन्धक
खड़गपुर कारखाना, 0पू0रेलवे
खड़गपुर-721301,
जिला-मिदनापुर (पश्चिम)- 721301







Source : South Eastern Railway CMS Team Last Reviewed : 12-09-2023  


  प्रशासनिक लॉगिन | साईट मैप | हमसे संपर्क करें | आरटीआई | अस्वीकरण | नियम एवं शर्तें | गोपनीयता नीति Valid CSS! Valid XHTML 1.0 Strict

© 2010  सभी अधिकार सुरक्षित

यह भारतीय रेल के पोर्टल, एक के लिए एक एकल खिड़की सूचना और सेवाओं के लिए उपयोग की जा रही विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं द्वारा प्रदान के उद्देश्य से विकसित की है. इस पोर्टल में सामग्री विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं और विभागों क्रिस, रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बनाए रखा का एक सहयोगात्मक प्रयास का परिणाम है.