राजभाषा विभाग, खड़गपुर
राजभाषा अधिकारी – राजेंद्र दुबे
राजभाषा नीति के कार्यान्वयन के लिए राजभाषा विभाग, खड़गपुर मंडल कृतसंकल्प है।
हिंदी प्रशिक्षण -
हम सभी पात्र रेलकर्मियों के लिए हिंदी प्रशिक्षण की व्यवस्था करते हैं। वर्तमान में हिंदी शिक्षण योजना के चार पाठ्यक्रमों में से तीन खड़गपुर मंडल में संचालित हैं – प्रवीण, प्राज्ञ और पारंगत।
(प्रबोध अब केवल दक्षिण भारत में संचालित है) पात्र कर्मचारी जनवरी-मई सत्र हेतु फरवरी तक और जुलाई-नवम्बर सत्र हेतु अगस्त तक नामांकन करा सकते हैं।
पुरस्कार/प्रोत्साहन योजनाएं -
इस मंडल पर राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय की सभी प्रोत्साहन योजनाएं लागू हैं, जैसे – हिंदी में उल्लेखनीय कार्य/योगदान, हिंदी में पुस्तकें लिखने, हिंदी की परीक्षा पास करने, प्रतियोगिताओं में सफलता आदि पर नकद पुरस्कार। नि:शुल्क हिंदी भाषा, टंकण, अनुवाद आदि का प्रशिक्षण।
हिंदी पुस्तकालय –
इस मंडल में प्रमुख स्टेशनों/कार्यालयों में वर्तमान में 12 हिंदी पुस्तकालय संचालित हैं। खड़गपुर में एक केंद्रीय हिंदी पुस्तकालय की स्थापना विचाराधीन है। इस प्रकल्प के अंतर्गत विविध विषय की पुस्तकें/पत्र/पत्रिकाएं, प्रिंट/इलेक्ट्रॉनिक दोनों माध्यमों में उपलब्ध कराने की योजना है।
राजभाषा विभाग, खड़गपुर की ओर से नियमित कार्यों के अतिरिक्त हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु समय-समय पर साहित्यिक/कवि गोष्ठी सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं। वर्तमान कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए हमलोग ऑनलाइन कार्यक्रम कर रहे हैं। जैसे- हिंदी प्रशिक्षण की कक्षा का आयोजन, हिंदी प्रश्नमंच (क्विज), वेबिनार (संगोष्ठी) आदि।
राजभाषा संबंधी विस्तृत जानकारी राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय के वेबसाइट पर भी है।