Screen Reader Access Skip to Main Content Font Size   Increase Font size Normal Font Decrease Font size
Indian Railway main logo
खोज :
Find us on Facebook   Find us on Twitter Find us on Youtube View Content in English
National Emblem of India

Home

Citizen Charter

मंडल

विभाग

निविदाएँ

समाचार एवं अद्यतन

हमसे संपर्क करें



 
Bookmark Mail this page Print this page
QUICK LINKS
वाणिज्य

वाणिज्‍य विभाग                                  

 रांची मंडल

 दक्षिण पूर्व रेलवे


वाणिज्‍य विभाग रेलवे द्वारा प्रदान की जाने वाली परिवहन सेवाओं के विपणन और विक्रय, यातायात सृजन एवं उसका विकास करने, यात्रियों और व्‍यापारी वर्ग जनता के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों को संरक्षित करने और उन्‍हें बनाए रखने तथा सामान्‍यत: अच्छे जनसंपर्क के निर्माण के लिए उत्‍तरदायी है।

चूंकि मंडल झारखंड की राजधानी में स्थित है  और यहॉं समाज के हर वर्ग के लोग रहते हैं, अत: इसका महत्व और बढ़ जाता है।  वाणिज्य विभाग अपने अथक प्रयासों से, रेल उपयोगकर्ताओं के अनुभव को लगातार बेहतर बना रहा है। विभाग मंडल के 55 स्टेशनों पर सेवाएं प्रदान कर रहा है। विभाग ने रांची और रामगढ़ जिला मुख्‍यालयों में यात्री टिकट  सुविधा केंद्र (वाईटीएसके)  की शुरूआत करके टिकट सेवाओं तक आसानी से पहुंच के लिए प्रयास किया है। हमने रांची जीपीओ और सिमडेगा में इंडिया पोस्ट पीआरएस की भी स्थापना की है। टिकट  विक्रय की परिधि को बढ़ाते हुए, मंडल ने सभी स्टेशनों में मोबाइल ऐप पर यूटीएस लॉन्च किया है, जो न केवल टिकट काउंटरों पर लाइन लगने में होनेवाले  समय की  अनावश्‍यक बर्बादी से बचाता है, बल्कि कोविड-19 महामारी के इस युग में संपर्क रहित सेवाएं प्रदान करता है। 

यात्री साधनों सुविधाओं में सुधार के लिए हम  सतत्‍ प्रयासरत हैं। हाल ही में, रांची रेलवे स्टेशन के प्‍लेटफार्म सं. -1 और 1 ए को विस्‍तारित और नवीनीकृत किया गया है और साथ में लिफ्ट सुविधा  प्रदान किया गया है। और गोदाम सुविधा के साथ नए पार्सल कार्यालय के प्रावधान किया गया है। रांची स्टेशन में प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय का नवीनीकरण और विस्तार किया गया है और बैठने की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। इस स्टेशन में एक अत्‍याधुनिक शौचालय परिसर भी प्रदान किया गया है। राजधानी शहर में अवस्थिति को ध्यान में रखते हुए अपनी अनूठी संस्कृति और लोकाचार को संरक्षित करते हुए रांची रेलवे स्‍टेशन के सर्कुलेटिंग क्षेत्र और मुख्य भवन को पुन: विकसित किया गया है। इसी प्रकार, रजरप्पा शक्तिपीठ आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए आतिथ्य सेवाएं विकसित हेतु रामगढ़ में नवीन विश्राम कक्ष और डोरमेट्री सेवा प्रदान किया गया है। इसके अतिरिक्‍त मंडल के सभी स्टेशनों में शौचालय, प्रतीक्षालय, दिव्यांगों के लिए रैंप, पानी के बूथ, पंखे, एफओबी, पीएफ शेड और अन्य यात्री सुविधाएं प्रदान की गई हैं ।

 वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को लाभान्वित करने हेतु रांची और हटिया स्टेशनों में बैटरी चालित ई-रिक्शा प्रदान किए गए हैं। हम अपनी सेवाओं की  प्रतिक्रिया जानने (फीडबैक) और उसमें सुधार के लिए मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति (डीआरयूसीसी) के साथ सक्रिय रूप से जुड़े  हैं। 

यह विभाग रांची क्षेत्र की माल ढुलाई आवश्यकता को भी पूरा कर रहा है। मुरी और लोहरदगा में मैसर्स हिंडाल्को इंडुस लिमिटेड, एचईसी, सीसीएल, ब्रह्मपुत्र मेटालिक प्राइवेट लिमिटेड, उषा मार्टिन लिमिटेड जैसे प्रमुख उद्योगों को रेलवे द्वारा माल ढुलाई सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। हमारे माल ढुलाई भागीदारों के साथ बातचीत करने और पारस्परिक रूप से लाभकारी माल ढुलाई विकसित करने के लिए विभाग ने व्यवसाय विकास इकाई के साथ एक पहल शुरू की है।                 


यात्री प्राथमिकता


कार्य सूचकांक


 संगठन चार्ट


निविदाएं और अधिसूचनाएं





Source : South Eastern Railway CMS Team Last Reviewed : 10-02-2023  


  प्रशासनिक लॉगिन | साईट मैप | हमसे संपर्क करें | आरटीआई | अस्वीकरण | नियम एवं शर्तें | गोपनीयता नीति Valid CSS! Valid XHTML 1.0 Strict

© 2010  सभी अधिकार सुरक्षित

यह भारतीय रेल के पोर्टल, एक के लिए एक एकल खिड़की सूचना और सेवाओं के लिए उपयोग की जा रही विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं द्वारा प्रदान के उद्देश्य से विकसित की है. इस पोर्टल में सामग्री विभिन्न भारतीय रेल संस्थाओं और विभागों क्रिस, रेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा बनाए रखा का एक सहयोगात्मक प्रयास का परिणाम है.