inner-banner-img

our-division


Rajbhasha


 

खड़गपुर मंडल राजभाषा विभाग

1 संगठन विवरण –

सर्व श्री गिरीश कुमार: अपर मंडल रेल प्रबंधक सह अपर मुख्‍य राजभाषा अधिकारी

राजेंद्र दुबे: राजभाषा अधिकारी / वरि. अनुवादक

समीर कुमार मजुमदार: वरि. अनुवादक

प्रमोद कुमार पांडेय: वरि. अनुवादक

रोहित कुमार साव: कनि. अनुवादक

राम नयन यादव: हिंदी पुस्‍तकालयाध्‍यक्ष

आलोक कुमार सिंह : कार्यालय सहायक

 

राजभाषा नीति के कार्यान्‍वयन के लिए राजभाषा विभाग, खड़गपुर मंडल कृतसंकल्‍प है। राजभाषा नीति के अंतर्गत हिंदी का प्रयोग बढ़ाने हेतु कर्मचारियों को प्रशिक्षित और प्रोत्‍साहित किया जाता है। राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय एवं राजभाषा निदेशालय, रेलवे बोर्ड से प्राप्‍त दिशा-निर्देश के अनुसार इस मंडल में राजभाषा की प्रगति सुनिश्चित की जाती है। राजभाषा के निर्धारित लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने हेतु राजभाषा विभाग भरपूर प्रयास करता है।

 

2 हिंदी प्रशिक्षण -

राजभाषा विभाग सभी पात्र रेलकर्मियों के लिए हिंदी प्रशिक्षण की व्‍यवस्‍था करता है। वर्तमान में हिंदी शिक्षण योजना (गृह मंत्रालय) के अंतर्गत खड़गपुर मंडल के कर्मचारियों को हिंदी भाषा का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

प्रति वर्ष दो सत्रों में प्रशिक्षण दिया जाता है। जनवरी-मई सत्र हेतु जनवरी में और जुलाई-नवम्बर सत्र हेतु जुलाई में नामांकन का कार्य चलता है। हिंदी प्रशिक्षण पूरा करने लक्ष्‍य वर्ष 2025 निर्धारित किया गया है। प्रशिक्षण के लिए शेष सभी 195 कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने हेतु प्रत्‍येक सत्र में 50 कर्मचारियों के नामांकन का प्रयास किया जाता है।

हिंदी का प्रशिक्षण उन सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य है, जो लिखने-पढ़ने का कार्य करते हैं। प्रशिक्षण पूरा होने पर परीक्षा में शामिल होने हेतु कर्मचारियों को राजभाषा विभाग (गृ.मं.) द्वारा जारी प्रवेशपत्र (वेबसाइट से डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड) के आधार पर कार्य मुक्‍त करना और आने-जाने के लिए आवश्‍यक पास की व्‍यवस्‍था करना कार्यालय के प्रभारी/अधिकारी की जिम्‍मेवारी है। ऑन लाइन प्रशिक्षण में भाग लेना और परीक्षा में शामिल होना ड्यूटी माना जाएगा और परीक्षा केंद्र पर दूर से आने वाले परीक्षार्थियों नियमानुसार यात्रा भत्‍ता भी अनुमत है।

3 पुरस्‍कार/प्रोत्‍साहन योजनाएं -

इस मंडल पर राजभाषा विभाग (गृह मंत्रालय) की सभी प्रोत्‍साहन योजनाएं लागू हैं, जैसे – हिंदी में उल्‍लेखनीय कार्य/योगदान, हिंदी में पुस्‍तकें लिखने, हिंदी की परीक्षा पास करने, प्रतियोगिताओं में सफलता आदि पर नकद पुरस्‍कार। नि:शुल्‍क हिंदी, कम्प्‍यूटर पर हिंदी शब्‍द संसाधन, अनुवाद आदि का प्रशिक्षण।

 

4 हिंदी पुस्‍तकालय –

इस मंडल में प्रमुख स्‍टेशनों/कार्यालयों में वर्तमान में 12 हिंदी पुस्‍तकालय संचालित हैं। खड़गपुर में एक केंद्रीय हिंदी पुस्‍तकालय की स्‍थापना विचाराधीन है। इस प्रकल्‍प के अंतर्गत विविध विषय की पुस्‍तकें/पत्र/पत्रिकाएं, प्रिंट/इलेक्‍ट्रॉनिक दोनों माध्‍यमों में उपलब्‍ध कराने की योजना है।

 

5 हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु कार्यक्रम -

राजभाषा विभाग, खड़गपुर की ओर से नियमित कार्यों के अतिरिक्‍त हिंदी के प्रचार-प्रसार हेतु समय-समय पर साहित्यिक/कवि गोष्‍ठी सहित अन्‍य सांस्‍कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते हैं। हमलोग ऑनलाइन कार्यक्रम भी आयोजित करते हैं, जैसे- हिंदी प्रशिक्षण की कक्षा का आयोजन, हिंदी प्रश्‍नमंच (क्विज), वेबिनार (संगोष्‍ठी) आदि। प्रतिवर्ष 14 सितंबर एवं उसके आसपास हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी सप्‍ताह का भव्‍य कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, जिसमें भाषण के साथ सांस्‍कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्‍कार वितरण किया जाता है। इसके अलावे हिंदी का व्‍यवहारिक कार्य ज्ञान को बढ़ावा देने हेतु टेबुल ट्रेनिंग एवं हिंदी कार्यशाला का भी आयोजन समय-समय पर मंडल एवं अधीनस्‍थ कार्यालय तथा विभिन्‍न स्‍टेशनों पर किया जाता है।

 

 

(वि.द्र. - राजभाषा संबंधी विस्‍तृत जानकारी राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय के वेबसाइट पर उपलब्‍ध है।)

---

 

 RAJBHASA WEEK PHOTO GALLERY

 

 

Source : South Eastern Railway Last Reviewed : 28-05-2026