inner-banner-img

press-release


दक्षिण पूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वर्ष 2026 की द्वितीय बैठक आयोजित


20-08-2026
दक्षिण पूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वर्ष 2026 की द्वितीय बैठक आयोजित

 

दक्षिणपूर्व रेलवे

प्रेस विज्ञप्ति

दक्षिण पूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वर्ष 2026 की द्वितीय बैठक आयोजित

कोलकाता, दिनांक 14 अगस्त, 2026

दक्षिणपूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वर्ष 2026 की द्वितीय बैठक दिनांक 14 अगस्त, 2026 को श्री अनिल कुमार जैन, महाप्रबंधक, दक्षिणपूर्व रेलवे की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री अनिल कुमार ने अध्यक्ष महोदय एवं सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में दक्षिणपूर्व रेलवे के सभी प्रधान विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त, सभी मंडलों के अपर मंडल रेल प्रबंधक तथा खड़गपुर कारखाना के उप मुख्य राजभाषा अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

बैठक के दौरान दक्षिणपूर्व रेलवे में राजभाषा के प्रयोग एवं प्रचार-प्रसार से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। महाप्रबंधक महोदय ने राजभाषा के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अधिकाधिक प्रयोग को बढ़ावा देने हेतु अनेक महत्वपूर्ण सुझाव दिए, जिन पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर महाप्रबंधक महोदय ने राजभाषा विभाग द्वारा प्रकाशितबीएनआर हिंदी ई-पत्रिका (अंक–11)का विमोचन भी किया।

महाप्रबंधक महोदय ने हिंदी निबंध, टिप्पण-प्रारूप एवं वाक् प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रमाण-पत्र एवं नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

बैठक के दौरान सुरक्षा विभाग द्वारा"रेल दुर्घटनाओं में कमी"विषय पर एक पावरपॉइंट प्रस्तुति भी दी गई।

बैठक का संचालन श्रीमती रीता कायम, राजभाषा अधिकारी ने किया।

Source : South Eastern Railway Last Reviewed : 24-09-2026