| 14-05-2026 | |
| दक्षिण पूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वर्ष 2026 की प्रथम बैठक | |
दक्षिणपूर्वरेलवे
प्रेसविज्ञप्ति
दक्षिण पूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वर्ष 2026की प्रथम बैठक
कोलकाता, दिनांक14.05.2026
दक्षिण पूर्व रेलवे की क्षेत्रीय रेल राजभाषा कार्यान्वयन समिति की वर्ष 2026 की प्रथम बैठक श्री अनिल कुमार जैन,महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्वरेलवे की अध्यक्षता में आयोजितकी गई। मुख्य राजभाषा अधिकारी, श्री अनिल कुमार ने अध्यक्ष महोदय एवं सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक की शुरुआत की । इस बैठक में समस्त प्रधान विभागाध्यक्ष शामिल हुए।इसके अलावा, मंडलों के अपर मंडल रेल प्रबंधक तथा खड़गपुर कारखाना के उप मुख्य राजभाषा अधिकारी भी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित हुए।
इस बैठक मेंदक्षिण पूर्व रेलवे पर हो रहे राजभाषाकार्यों की समीक्षा की गई । महाप्रबंधक महोदय नेराजभाषा के प्रयोग-प्रसार के लिएकुछ महत्वपुर्ण सुझाव दिए, जिस पर अमल कियाजाएगा ।उन्होंनेकहा कि मंडलों एवं मुख्यालय में हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है । विगत तीन महीनों में मुख्यालय के सभी विभागों में हिंदी नोटिंग में अच्छी प्रगति हुई है इसे बनाये रखा जाए ।राजभाषाविभागद्वारासूर्यकांतत्रिपाठीनिराला, महादेवीवर्माएवंअज्ञेय, फणीश्वरनाथरेणुजैसेहिंदीकेप्रख्यातसाहित्यकारोंकेजयंतीमनाईगयी,हिंदीकविताकाआयोजनकियागया। राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार में इस प्रकार के आयोजनों से कर्मचारियों में राजभाषा हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ती है, जो एक सराहनीय कदम है ।
बैठक में डॉ रश्मि पाल चौधरी, अपर चिकित्सा निदेशक, (चिकित्सा भण्डार) द्वारा “मधुमेह से जुड़े मिथक एवं भ्रांतियां” विषय पर एक पावर पॉइंट की प्रस्तुति दी गई ।
बैठक का संचालन श्री ए के पाण्डेय, उप महाप्रबंधक (राजभाषा) ने किया ।
******
फोटो कैप्शन :

Accessibility Controls